एक्जिट पोल के माध्यम से कितना भी भ्रमित कर लो शिवराज जी आपको 10 तारीख को एक्जिट होना है- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Nov 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज जी लोकतंत्र में राजा की भूमिका में है और जो बदले की भावना से काम करने लगे, प्रजा को सज़ा देने लगे कि वह उनकी बात नहीं मानती है तो वह राज्य के साथ भी अत्याचार और अनाचार करता है। शिवराज जी बदले और द्वेषपूर्ण कार्यवही कर रहे है, वह डरे हुए राजा कि तरह काम कर रहे है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और वर्तमान मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी का, उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सत्ता का दुरूपयोग कर राजनैतिक बदले की भावना से काम कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: बोरवेल में गिरे प्रह्लाद को नहीं बचाया जा सका, 90 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक खरीदी-बिक्री की शिवराज-सिंधिया सरकार यह बताएं कि वह कितनी सीटें जीत रहे है। कांग्रेस का दावे के साथ कहती है कि 20 सीटें हम गिनवा सकते है जो कांग्रेस जीत रही है और बाकी 8 सीटें पर भी हमारा दावा मजबूत है। क्योंकि यह उप चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच का नहीं था, यह चुनाव जनता और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनाव लड़ा गया। जिसमें जनता के पक्ष में कांग्रेस पार्टी खड़ी थी। 10 नवम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम यह साफ करेंगे कि जिस जनता ने लोकतंत्र के हत्यारों के खिलाफ यह चुनाव लड़ा वह कांग्रेस पार्टी के रूप में जीतेगी।

 

इसे भी पढ़ें: बालाघाट में पुलिस और हॉक फोर्स ने महिला नक्सीली शारदा को मार गिराया, 8 लाख का था ईनाम घोषित

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगाए गए आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने कहा है कि उन्होंने सौदे की राजनीति न की है और न करेंगे। शिवराज जी और उनकी पूरी पार्टी इस बात से बौखलाई हुई है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है। कांग्रेस का न प्लान ए है और न प्लान बी, कांग्रेस का एक ही प्लान है जनता द्वारा चुनी हुई सरकार बनाना और चलाना। जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी आप एक्जिट पोल के माध्यम से जनता को कितना भी भ्रमित क्यों न कर लो लेकिन 10 तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद आपको सरकार से एक्जिट होना ही है। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े