इन मेकअप हैक्स के बारे में कितना जानते हैं आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

 मेकअप करना वास्तव में एक कला है। यूं तो अधिकतर लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है, लेकिन फिर भी उन्हें मेकअप से वैसा लुक नहीं मिल पाता क्योंकि वह मेकअप करते समय कुछ गड़बड़ी कर देती हैं और फिर उसे ठीक करना मुश्किल होता है। वैसे सिर्फ अच्छे से मेकअप करना ही आपके लिए काफी नहीं है। बल्कि आज हम आपको ऐसे कुछ मेकअप हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो मेकअप करना चुटकियों का काम बना देंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में−

आपके मेकअप बेस पर ही पूरा लुक निर्भर करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप बेस को बिल्कुल परफेक्ट तरीके से लगाएं। इसलिए मेकअप से पहले स्किन को क्लीन करके उसे मॉइश्चराइज जरूर करें। साथ ही प्राइमर का भी इस्तेमाल करें। उसके बाद ही फाउंडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन लगाते समय जरूरी है कि आप अपनी स्किन से मैच करता हुआ ही फाउंडेशन लगाएं। वहीं कंसीलर लगाते समय आप दो शेड हल्का शेड को इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर खिलेगा चांद सा चेहरा, बस कुछ इस तरह करें मेकअप

खूबसूरत लिप्स

अगर आप चाहती हैं कि आपके लिप्स खूबसूरत व भरे−भरे नजर आएं तो इसके लिए व्हाइट लिप पेंसिल को अपने लिपस्टिक के मिडिल पार्ट में अप्लाई करें। इसके बाद कलर लिप लाइनर से अपने लिप्स के कार्नर पर लगाएं। आखिर में इसे ब्लेंड करें। इसके उपर आप लिप ग्लॉस लगाएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए कोल्ड क्रीम नहीं, आज़माएं ये घरेलू उपाय 

लाइटिंग का ख्याल

कई बार ऐसा होता है कि आपका मेकअप उतना खूबसूरत नहीं दिखता, जितना वास्तव में दिखना चाहिए। ऐसा गलत लाइटिंग के कारण होता है। इसलिए अगर आप कहीं कार में बाहर जा रही हैं तो पहले नेचुरल लाइटिंग में एक बार खुद को चेक जरूर करें।

ऐसे बनाएं विंग्ड लाइनर

आजकल विंग्ड आईलाइनर का काफी चलन है। लेकिन बहुत सी महिलाएं इसे सही तरह से नहीं बना पातीं। अगर आप विंग्ड लाइनर से परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आई पेंसिल की मदद से ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले आई पेंसिल की मदद से आउट लाइन बना लें। इसके बाद आप आईलाइनर की मदद से उसे फिल करें। इससे आपको एक परफेक्ट विंग्ड लाइनर लुक मिलेगा। वैसे अगर आप बिगनर हैं तो चम्मच की मदद से विंग्ड लाइनर लुक बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महंगी क्रीम नहीं ज़िद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू चीज़ें

रियूज करें मस्कारा

कई बार मस्कारा सूख जाता है और फिर वह बेकार हो जाता है। आप उसे आसानी से रियूज कर सकती हैं। इसके लिए आप मस्कारा ब्रश को धोकर क्लीन करें। आप इससे अपनी आईब्रो को आसानी से शेप दी सकती हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका