Prajatantra: केजरीवाल की अंतरिम जमानत से AAP को कितना फायदा, क्या बदलेगी इंडिया गठबंधन की रणनीति?

By अंकित सिंह | May 10, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। शीर्ष अदालत के फैसले से केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकल सकेंगे और मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और विपक्षी सहयोगियों के लिए प्रचार कर सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा जिसमें आप 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप प्रमुख के समर्थक उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब उनके नेता दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। फिलहाल कागजी कार्यवाही चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निस्संदेह, गंभीर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. वह समाज के लिए खतरा नहीं है।

विपक्षी नेताओं मे भी खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जमानत सत्य की एक और जीत है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को देश में तानाशाही शासन के खिलाफ न्याय और राहत मिलना बदलाव की बयार का एक बड़ा संकेत है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। सीपीआई(एम) नेता बृंदा करात ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। SC का फैसला ED और केंद्र सरकार के चेहरे पर करारा तमाचा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करते हैं। 

भाजपा का दावा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक तो जमानत मिल गई है लेकिन उसके बाद क्या? अंतरिम जमानत मिलने का मतलब ये नहीं कि आप निर्दोष साबित हो गए...इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतेगी। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है। वे भ्रष्टाचार हटाने के नाम पर आये और खुद ही उसमें डूब गये। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि उन्हें सिर्फ चुनाव के लिए जमानत दी गई है। उन्हें 1 जून के बाद वापस जेल जाना होगा...।"

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: जवानों की शहादत पर सियासत, चन्नी के चुनावी स्टंट वाले बयान पर विवाद, भड़की भाजपा

किसे फायदा-किसे नुकसान

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अरविंद केजरीवाल को मिले अंतरिम जमानत से इंडिया गठबंधन का हौसला बुलंद हुआ है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी पार्टी को है। आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान में अब तेजी देखी जाएगी। इस अंतरिम जमानत को आम आदमी पार्टी की ओर से इस तरीके से पेश किया जाएगा जैसे केजरीवाल को भाजपा वालों ने बेवजह जेल में बंद करवा दिया था। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होगा। इसके साथ केजरीवाल के प्रचार से पार्टी को फायदा भी होगा। वहीं, इंडिया गठबंधन के चुनावी प्रचार में धार देखने को मिल सकती है। केजरीवाल भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे। केजरीवाल जेल गए, इससे सहानुभूति बटोरने का प्रयास भी होगा। आप खुद को विक्टिम के तौर पर पेश कर सकती है। भाजपा के लिए दिल्ली में चुनौतियां बढ़ सकती है। केजरीवाल के आने से आम आदमी पार्टी की ताकत मजबूत हुई है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

Ranchi में RJD और AISA का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग