PUBG फीचर का इस्तेमाल करके पाकिस्तान में कैसे आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2024

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपने आप में एक ऐसा अनोखा देश है, जहां कुछ भी संभव है। आतंक को पालने-पोसने और खाद पानी देने का काम करने वाला पाकिस्तान अब उसी आतंकवाद का शिकार हो रहा है। वहां आए दिन सुरक्षाबलों से लेकर पुलिस अफसरों तक को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरें आती रहती हैं। अब एक नए दावे में ऐसी बात सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादी अब सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए वीडियो गेम और चार्जिंग उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस स्टेशनों पर हुए हालिया हमलों के संदर्भ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि आतंकवादियों ने स्वात के एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने के लिए पब्जी यानी प्लेयरअननोन बैटलग्राउंडमें पेश की गई सुविधाओं का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सुरक्षित सीट मामले में इमरान खान की पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया

डॉन ने जाहिदुल्लाह के हवाले से कहा कि आतंकवादी अपने ग्रुप के सदस्यों को  लड़ाई के लिए प्रेरित करने और प्रैक्टिस करने के लिए पब्जी खेलते थे और बातचीत के लिए चैट रूम का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि कोई क्लू नहीं मिल रहा था टारगेट को लोकेट कर आतंकवादियों को गिरफ्तार करना बहुत मुश्किल हो रहा था। उन्होंने हमले के लिए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया था, जो एक पावर बैंक से बना था, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क