Freelancer और प्रोफेशनल्स बन रहे Digital Nomad, लैपटॉप और इंटरनेट से दुनिया भर में कर रहे काम

Digital Nomad
AI Image

डिजिटल नोमैड वह प्रोफेशनल्स या रिमोट वर्कर्स होते हैं, जो सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट के सहारे किसी भी जगह से काम करते हैं। युवाओं में घूमने के साथ ऑनलाइन कमाई करने का यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इस लाइफस्टाइल में आजादी के साथ टाइम मैनेजमेंट, टैक्स और वीजा से जुड़ी कई चुनौतियां भी होती हैं।

कई बार पैसा कमाने के चक्कर में हम सभी घूमने का प्लान शिफ्ट कर देते हैं या फिर कैंसिल कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी नौकरी है, जिसमें आपको घूमने का पैसा मिलता है। बदलते समय के साथ काम करने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ चुका है। लोग अब सिर्फ ऑफिस के अंदर और 9 से 5 वाली नौकरी सब नहीं रह गई है। इंटरनेट और मॉर्डन टेक्नोलॉजी की दुनिया में किसी भी कोने से काम करने की आजादी है। जिसका नतीजा यह है कि युवाओं के बीच घूम-घूमकर ऑनलाइन कमाई करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि डिजिटल नोमैड क्या है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं।

जानिए क्या है डिजिटल नोमैड

डिजिटल नोमैड वह इंडिपेंडेंट प्रोफेशनल, रिमोट वर्कर या फ्रीलांसर होते हैं। यह लोग किसी एक परमानेंट या फिर फिक्स ऑफिस से बंधे नहीं होते है। इन लोगों के पास सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। यह दुनिया के किसी भी शहर, पहाड़ों की वादियों या बीच में बैठकर अपनी कंपनी का काम कर सकते हैं। या फिर खुद का ऑनलाइन बिजनेस चला सकते हैं। इन लोगों की जिंदगी का मुख्य उद्देश्य घूमने के साथ-साथ काम करना है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू

बढ़ रहा डिजिटल नोमैड का ट्रेंड

आज की युवा पीढ़ी रूटीन भरी जिंदगी से हटकर आजादी और वर्क लाइफ बैलेंक को प्राथमिकता दे रही है। वहीं यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

कोरोना महामारी के बाद अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से या कहीं से भी काम करने की छूट दे रखी है।

आज के समय में देश के लगभग हर कोने में फास्ट स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई आसानी से मिल जाता है।

अब दुनियाभर के पर्यटन स्थलों और महानगरों में भी को-वर्किंग स्पेस खुल चुके हैं। इन जगहों पर बैठकर लोग सुकून से ऑफिस जैसा माहौल पा सकते हैं।

जानिए इसके नुकसान

हालांकि इस लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको छुट्टियां मनाने के लिए सालभर इंतजार नहीं करना होता है। आप समुद्र के किनारे या फिर पहाड़ों पर बैठकर ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। वहीं शाम को काम खत्म करने के बाद आपको नए खानपान, नए लोकल कल्चर और नई जगहों को नजदीक से जानने का मौका मिलता है। भले ही यह जिंदगी बाहर से देखने में ग्लैमरस लगती है, लेकिन उतनी होती नहीं है। इसमें आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कई बार ऑफिस के समय या क्लाइंट्स के हिसाब से कई बार रात में भी काम करना पड़ सकता है।

घूमते हुए लगातार काम और पर्सनल लाइफ को मैनेज करना चुनौतीभरा हो सकता है।

वहीं अलग-अलग देशों में लंबे समय तक रहने के लिए टैक्स और वीजा के नियमों को समझना मुश्किल होता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़