राहुल को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं कांग्रेसी ! अनुराग ठाकुर ने कहा- चुनाव कैसे हारा जाता है यह कांग्रेस से सीखें

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद एक बार फिर से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अनुराग ठाकुर ने चुनाव हारे कैसे जाते हैं यह कांग्रेस से सीखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: इतिहास को नहीं समझती है कांग्रेस, भाजपा सांसद बोले- धारा 370 के निरस्त होने के बाद सुधरे हैं हालात 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से राहुल गांधी के संबंध में संबंधित सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव कैसे हारना चाहिए, यह कांग्रेस से सीखना चाहिए। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई थी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सीडब्ल्यूसी की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अकेले व्यक्ति हैं जो अपनी पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है, उससे घबराने की जरूरत नहीं है। हम लोगों ने लंबे समय से देखा है कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस को जीत दिलाने में विफल रहने पर हरीश रावत ने व्यक्त की पीड़ा 

पद छोड़ने को तैयार था गांधी परिवार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा कि अगर उनके परिवार के हटने से पार्टी मजबूत होती है तो वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं। सोनिया गांधी के पद छोड़ने की महज बातों से ही बैठक में सन्नाटा पसर लगा और उनके इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया गया।

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा