By मिताली जैन | Mar 30, 2026
गर्मी के मौसम में आपकी स्किन ज्यादा देखभाल मांगती है। ऐसे में हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि स्किन की नेचुरल तरीके से भी देखभाल की जा सकती है और इसके लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करना ही काफी है। इन्हीं में से एक है सेब का छिलका। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे सेब को छीलकर खाते हैं और फिर उसके छिलकों को यूं ही बाहर फेंक देते हैं। जबकि इनकी मदद से आप गर्मी में अपनी स्किन केा पैम्पर कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में सेब के छिलके से स्क्रब बनाया जा सकता है। यह डेड स्किन व टैन हटाता है। साथ ही, स्किन को एक चमक देता है।
1 चम्मच सेब के छिलके का पाउडर
1 चम्मच चीनी
थोड़ा सा शहद
सबसे पहले सेब के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लो।
अब पाउडर में चीनी व थोड़ा सा शहद डालकर मिक्स करें।
इससे चेहरे पर धीरे से 2-3 मिनट तक मालिश करें।
फिर धो लो।
गर्मी में आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है। सेब के छिलके के आइस क्यूब अतिरिक्त तेल व पसीने को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, पोर्स को टाइटन भी करते हैं।
सेब के छिलके
पानी
आइस ट्रे
सेब के छिलके को पानी में डालकर उबाल लीजिये।
अब पानी ठंडा होने दो।
बर्फ की ट्रे में पानी को जमने के लिए रख दें।
मेकअप से पहले सुबह चेहरे पर इससे रब करें।
यह टोनर ना केवल स्किन को रिफ्रेशिंग लुक देता है, बल्कि यह एक माइल्ड एक्सफोलिएशन की तरह भी काम करता है।
सेब के छिलके
पानी
सेब के छिलके को पानी में उबाल लीजिये और फिर कुछ देर ठंडा होने दें।
अब इसे छानककर बोतल में स्टोर करें।
फिर कॉटन से स्प्रे करें।
इस टोनर को फ्रिज में 4-5 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
- मिताली जैन