विंटर में डैंड्रफ की करनी है छुट्टी, ऐसे इस्तेमाल करें सेब का सिरका

By मिताली जैन | Dec 26, 2021

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जो विंटर में बहुत अधिक परेशान करती है। आमतौर पर, ठंड के मौसम में स्किन ही नहीं, बल्कि स्कैल्प भी रूखी हो जाती है। जिससे स्कैल्प पर एक पतली सफेद परत बन जाती है, जिसे रूसी कहते हैं। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के शैम्पू व हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर ही नेचुरल तरीके से अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं तो ऐसे में आप सेब के सिरके की मदद ले सकते हैं। जी हां, डैंड्रफ को दूर करने में सेब का सिरका बेहद ही प्रभावशाली तरीके से काम करता है। आप इसे अपने बालों में एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं-

यह बालों से डैंड्रफ को दूर करने का एक आसान तरीका है। इसके लिए आपको सेब के सिरके से बालों को रिंस करना होगा। आप पानी में एप्पल साइडर विनेगर को मिक्स करके जब हेयर रिंस करेंगे तो यह बिल्ड-अप को हटा देगा और आपके सुस्त बालों में चमक ला देगा। साथ ही, बालों और स्कैल्प को भी को गहराई से साफ करने में मदद करता है। हेयर रिंस करने के लिए आप 1 कप पानी में 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स करें। अब, हमेशा की तरह अपने बालों को धोएं और कंडीशनर करें। बालों को वॉश करने के बाद एप्पल साइडर विनेगर के पानी को अपने स्कैल्प पर डालें और इससे हल्की मसाज करें। अब, कुछ मिनट के लिए ऐसे ही बालों को छोड़ दें। अंत में, ठंडे पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें।

करें मसाज

एप्पल साइडर विनेगर की मदद से स्कैल्प की मसाज करके भी बालों व स्कैल्प का ख्याल रखा जा सकता है। इसके लिए, आप 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में टी ट्री ऑयल की 3 बूंदें डालकर मिक्स करें। इसके बाद, इससे स्कैल्प पर समान रूप से मालिश करें और फिर 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, अपने बालों को सामान्य रूप से शैम्पू से धो लें। टी ट्री ऑयल मसाज में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प में यीस्ट की अधिकता को कम करते हैं। साथ ही, एक प्राकृतिक कंडीशनर होने के नाते, टी ट्री ऑयल बालों का झड़ना रोकता है और स्कैल्प को शांत करता है।

इसे भी पढ़ें: रूखे बालों से रहती हैं परेशान, तो घर पर ही बनाएं यह हर्बल शैम्पू

बनाएं हेयर मास्क

एप्पल साइडर विनेगर और एलोवेरा की मदद से एक बेहतरीन हेयर मास्क भी तैयार किया जा सकता है। यह हेयर मास्क डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है और रूसी को रोकने में मदद करता है। साथ ही साथ, बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। इसके लिए, आप 5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसमें 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 1 कप पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अंत में, ठंडे पानी से धो लें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Varada Chaturthi पर भूलकर भी न करें ये 5 Big Mistakes, वरना रूठ जाएंगे विघ्नहर्ता गणपति

Tamil Nadu CM Vijay से जलन की अफवाहों पर Rajinikanth ने लगाया Full Stop

CBSE की Three Language Policy पर फिर छिड़ी बहस, DMK बोली- ये जबरन थोपने की कोशिश

Lucknow में High Court के आदेश पर बुलडोजर एक्शन, वकीलों के 200 अवैध चैंबर ध्वस्त