भारतीय-अमेरिकियों और हिंदू अमेरिकियों को साथ लाएगा ‘हाउडी मोदी’: गबार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के दावेदारों में शामिल तुलसी गबार्ड ने कहा है कि ‘हाउडी मोदी’ अमेरिका के भारतीय-अमेरिकियों और हिंदू अमेरिकियों को साथ ला रहा है। गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू महिला हैं। गबार्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि ‘हाउडी मोदी’ अमेरिकी कांग्रेस में मेरे कई सहकर्मियों समेत पूरे देश में भारतीय-अमेरिकी और हिंदू अमेरिकी लोगों को साथ ला रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन में रविवार को एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद होंगे। ट्रम्प के अलावा इसमें अमेरिका सरकार के कई शीर्ष अधिकारी, कांग्रेस सदस्य और मेयर शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और JDS का दावा, PM ने येदियुरप्पा को समय देने से किया इनकार

गबार्ड ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे प्राचीन और विशाल लोकतंत्र वाला देश है और अमेरिका के मुख्य सहयोगियों में से एक है।उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका जलवायु परिवर्तन, परमाणु युद्ध और परमाणु प्रसार को रोकने और हमारे लोगों को आर्थिक स्तर पर और मजबूत करने जैसे दुनिया को प्रभावित करने वाले मामलों से निपटना चाहता है तो दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार