ऋतिक रोशन बने दशक के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष, शाहिद कपूर दूसरे स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

लंदन। लंदन में बुधवार को जारी एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के मुताबिक बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को 2019 के साथ-साथ इस दशक का सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष चुना गया है। हाल ही में ‘वॉर’ और ‘सुपर 30’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले 45 वर्षीय अभिनेता ऋतिक रोशन ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा जारी वार्षिक ‘सेक्सिएस्ट एशियन मेल’ रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। इनका चयन दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों के वोटों, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर चर्चाओं के साथ-साथ साल भर रहे उनके व्यापक प्रभाव के आधार पर किया गया है। रोशन ने दोहरी सफलता हासिल की क्योंकि उन्होंने पिछले 10 वर्षों के लिए जारी समग्र रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: इस फिल्म में अपने Ex Boyfriend के साथ फिर रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड अभिनेता और 2017 के विजेता शाहिद कपूर दूसरे स्थान पर रहे। टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना रैंकिंग में तीसरे, जबकि एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ चौथे स्थान पर रहे और ब्रिटिश एशियाई पॉपस्टार जाइन मलिक पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा ऋतिक रोशन इस दशक के लिए जारी समग्र सूची में भी पहले स्थान पर रहे जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India