इस फिल्म में अपने Ex Boyfriend के साथ फिर रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण?

ranbir-kapoor-and-deepika-padukone-to-be-seen-together-again
रेनू तिवारी । Dec 4 2019 6:17PM

ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में काम किया था। ये जोड़ी अब चार साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। खबरें आ रही है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ऑफलाइन हो या ऑनलाइन दोनों पर दर्शकों को पसंद आयी है। हाल ही में रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण से अलग होने की खबरों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। माना जा रहा था कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप अपनी मां के कहने पर किया था लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने इस खबर का खंडन करते हुए ये स्वीकार किया की दीपिका से अलग होने का कारण मां नहीं बल्कि वह खुद थे। उन्होंने दीपिका के साथ चीटिंग की थी। खैर ये तो पुरानी बात हो गयी अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे निकल चुके हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गये है और रणबीर कपूर भी जल्द ही आलिया के साथ शादी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 2020 में रिलीज होंगी ये बड़े बजट वाली नई फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की उम्मीद

ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में काम किया था। उनके बाद से दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आये। तमाशा में भी दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था ये जोड़ी अब चार साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। खबरें आ रही है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन भी स्क्रीन शेयर करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। अब इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल है। 

इसे भी पढ़ें: अब चीन में अक्षय कुमार लहराएंगे भारत का तिरंगा और पूरी दुनिया करेगी सलाम

आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी। उनके साथ 'छपाक' में विक्रांत मेसी और '83' में उनके पति रणवीर सिंह काम कर रहे हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़