ऋतिक रोशन ने खुलकर किया आर्यन खान का समर्थन, कंगना रनौत का आया रिएक्शन

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2021

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच की जंग से हर कोई वाकिफ है। बॉलीवुड के कट्टर दुश्मनों की अगर बात की जाए को कंगना और ऋतिक की दुश्मनी टॉप पर है। एक समय था जब दोनों के बीच प्यार था लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हुई जिसके बाद प्यार दुश्मनी में बदल गया। अब जब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुश्किल में है तो ऋतिक रोशन ने एक ओपन लेटर लिख कर आर्यन खान को अपना समर्थन दिया है। ऋतिक रोशन अपने इस पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ऋतिक रोशन की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन आर्यन खान का समर्थन करके खुलेआम ड्रग्स कल्चर का सपोर्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के ओपन लेटर पर अब कंगना रनौत की प्रतिक्रिया आयी हैं। 

कंगना ने ऋतिक रोशन का नाम  लिए बगैर उन पर निशाना साधा है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा- अब सभी माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं... हम गलतियां करते हैं लेकिन हमें उनका महिमामंडन नहीं करना चाहिए... मुझे विश्वास है कि जो कुछ हुआ वो आर्यन खान को परिप्रेक्ष्य देगा और उन्हें ड्रग्स से होने वाले परिणामों का एहसास भी कराएगा। उम्मीद है कि जो कुछ आर्यन खान के साथ हुआ उसके बाद वह और मजबूत हो जाएं। जब सामने वाला कमजोर हों तो किसी के बारे में गपशप नहीं करनी चाहिए, लेकिन उन्हें यह महसूस कराना आपराधिक है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।"

इसे भी पढ़ें: 'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर की मुश्किलें बढ़ी, मस्जिद में डांस करने के मामले में पाक अदालत ने तय किए आरोप 

ऋतिक रोशन ने आर्यन खान से क्या कहा?

आर्यन को लिखे अपने ओपन लेटर में ऋतिक ने लिखा, 'मेरे प्यारे आर्यन। अजीब सफ़र है ज़िन्दगी। इसमें सबसे अच्छा यह है कि यह अनिश्चित है। कई बार ईश्वर हमें मजबूत करने के लिए कुछ मुश्किल बॉल फेंकता हैं लेकिन ईश्वर दयावान है। वह केवल सबसे कठिन लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन गेंद देता है। आप जानते हैं कि आपको तब चुना जाता है जब आप अराजकता के बीच खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं। और मुझे पता है कि आपको इसे अभी महसूस करना चाहिए। क्रोध, भ्रम, लाचारी, आह, यही सब चीजें तुम्हारे अंदर के हीरो को तपाकर बाहर निकालेंगी। लेकिन सावधान रहें, यहीं तत्व हमारे अंदर की अच्छी चीजों को जला सकते हैं जैसे दया, करुणा, प्रेम। अपने आप को जलने दो, लेकिन अपने गुणों तो जलने मत देना।

कंगना रनौत भी रह चुकी है ड्रग एडिक्ट 

इससे पहले, कंगना ने हाल ही में बॉलीवुड में प्रवेश करने के बाद ड्रग की लत के साथ अपने मुद्दों के बारे में बात की थी। एक वीडियो में उन्होंने कहा था, "जैसे ही मैं अपने घर से भागी, मैं एक दो साल में एक फिल्म स्टार और ड्रग एडिक्ट बन गई। मेरे जीवन में बहुत कुछ हो रहा था, मैं ऐसे लोगों के हाथों में पड़ गया और यह सब तब हुआ जब मैं किशोर थी। 

आर्यन खान, जिन्हें 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा उनके क्रूज ड्रग छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था, को आज उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम