हुआवेई की सीएफओ के प्रत्यर्पण पर सुनवाई मार्च तक स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2019

वैंकूवर। चीन की कंपनी हुआवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मेंग वानझोऊ के प्रत्यर्पण पर सुनवाई मार्च तक स्थगित कर दी गई है। अमेरिकी प्रशासन के चीन की टेलीकॉम कपंनी ‘हुआवेई’ पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

कंपनी के संस्थापक की बेटी एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मेंग वानझोऊ, हुआवेई कंपनी और उसके दो सहयोगियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। इससे अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। वाशिंगटन के आग्रह पर मेंग वानझोऊ को एक दिसम्बर को वैंकूवर से गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें- वेनेजुएला के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति ने विदेशी संपत्ति पर किया नियंत्रण

जमानत पर रिहा होने के बाद वानझोऊ पहली बार मंगलवार को अदालत में पेश हुई,जहां न्यायाधीश ने प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई छह मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। कनाडा के नए अटॉर्नी जनरल डेविड लामेटि ने कहा कि प्रत्यर्पण मामले में कई महीने या कई वर्ष लग सकते हैं। ओटावा में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर प्रक्रिया के अंत में न्यायाधीश प्रत्यर्पण का आदेश देते हैं तो अंतिम निर्णय अटॉर्नी जनरल का होगा।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay