गूगल के प्रतिबंध के बीच हुवावेई ने पेश किए एंड्राइड-9 आधारित ऑनर 20 श्रृंखला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

लंदन। मोबाइल उपकरण बनाने वाली चीन की कंपनी हुवावेई ने मंगलवार को एंड्राइड आधारित ऑनर-20 श्रृंखला के स्मार्टफोन पेश किए। कंपनी की ओर से यह फोन ऐसे समय पेश किए गए हैं जब एंड्राइड के मालिकाना हक वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एंड्राइड की कई सेवाओं तक हुवावेई की पहुंच पर रोक लगा दी है।

हालांकि गूगल के हुवावेई के साथ संबंध खत्म करने की योजना पर विवाद के चलते ऑनर के अध्यक्ष जॉर्ज झाओ की यहां मीडिया से बातचीत रद्द कर दी गयी। ऑनर की मीडिया टीम के एक अधिकारी ने कहा कि झाओ के साथ साक्षात्कार इसलिए रद्द किए गए क्योंकि यह उसके और मातृ कंपनी हुवावेई के लिए बेहद संवेदनशील समय है। ऑनर, हुवावेई का ही एक ब्रांड है।

इसे भी पढ़ें: हुंडई ने SUV वाहन श्रेणी में कदम रखते हुये नया मॉडल ‘वेन्यू’ भारतीय बाजार में उतारा

अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने एंड्राइड-नौ पर आधारित ऑनर-20 श्रृंखला के स्मार्टफोनों की पेशकश को रद्द नहीं किया है, क्योंकि यह गूगल से प्रमाणित मोबाइल है और कंपनी ने वादा किया है कि वह हुवावेई समूह के सभी मौजूदा फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित