मुरादाबाद में मां की डांट से आहत 12 वर्षीय लड़के ने खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर मां की डांट के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र कृष्णा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उनके पति सुनील शराब की लत के शिकार हैं और हाल में झगड़े के बाद घर छोड़कर चले गए थे। निशा ने पुलिस को यह भी बताया कि कृष्णा पहले भी पिता के हिंसक व्यवहार से परेशान होकर जान देने की धमकी दे चुका था।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फिलहाल किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस