पति को नहीं चाहिए था बच्चा, अबॉर्शन के लिए नहीं मानी तो पत्नी को जलाया ज़िंदा

By एकता | Aug 23, 2022

दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसका ताजा उदाहरण लीबिया से सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पांच महीने की प्रेगनेंट पत्नी को जिंदा जला दिया। व्यक्ति ने इस घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वो बच्चा नहीं चाहता था और उसकी पत्नी अबॉर्शन के लिए राजी नहीं हो रही थी। घटना के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के परिवार ने नीलामी में खरीदा सूटकेस, दो बच्चों की मिली लाशें तो उड़ गए होश

Arab News से बातचीत में Al-Salam हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि महिला को 6 अगस्त को एडमिट कराया गया था। उसके शरीर का 100 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था और उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। रोजाना उनके कई ऑपरेशन किए जाते थे। लेकिन उनके बचने की उम्मीद बहुत कम थीं। जानकारी के लिए बता दें कि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने पहले कहा था कि हाना की कंडीशन क्रिटिकल है, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ