पति ने अपनी बीवी की कराई उसके Boyfriend से शादी, विदाई के दौरान तक रहा मौजूद

By निधि अविनाश | Oct 30, 2021

आपने कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में देखी होंगी जिसमें पति अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा देता है। यह रील लाइफ में हो तो ठीक है लेकिन अगर ऐसा कुछ रीयल लाइफ में हो जाए तो क्या होगा? एक खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी ही घटना सामने आ रही है जहां बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई है। यह शादी अब काफी चर्च में बनी हुई है। आपको बताते चले कि, शादी के बाद पत्नी ने अपने पति को बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। पति ने इस दौरान अपनी बीवी को काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन उसकी पत्नी बिल्कुल नहीं मानी जिसके बाद पति ने अपनी रजामंदी से उसके प्रेमी से दूसरी शादी करा दी।

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पंकज शर्मा नाम के शख्स ने समाज और परिवार की कोई परवाह किए बिना अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी पिंटू सिंह से कराई। पंकज की शादी के बाद उसकी पत्नी कोमल ने साफ बता दिया था कि वह पिंटू नाम के शख्स से प्यार करती है। पति पंकज ने आशा ज्योति केंद्र में काउंसलिंग के बाद अफनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला लिया। शादी के दौरान पकंज वहीं मौजुद था और अपनी पत्नी कोमल की शादी उसके प्रेमी पिंटू से होते देख रहा था। अपनी पत्नी को विदा भी किया और साथ में खुश रहने को भी कहा।

इसे भी पढ़ें: फरीदाबाद में प्रेमिका बनी खूंखार कातिल, पेट्रोल डालकर प्रेमी को लगा दी आग

जानकारी के लिए बता दें कि, पकंज की कोमल से शादी इसी साल मई में हुई थी। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रहने लगे। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी और लड़के से प्यार करती है। यह जानने के बाद पति ने अपनी बीवी की शिकायत उसके मायके में की। इस बीच दोनों में लड़ाई और झगड़े भी होने लगे जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। 21 अक्टूबर को पंकज की पत्नी कोमल ससुराल चली गई और 22 अक्टूबर को सहेली से मिलने का बहाना बनाकर वह गायब हो गई। कोमल की गायब होने की खबर मिलने के बाद पंकज ने पुलिस स्टेशन में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में कोमल के प्रेमी पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसी बीच कोमल डीसीपी रवीना त्यागी के पास पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी। कोमल ने परिवार और सुसराल वालों से जान का खतरा भी बताया और कहा कि, वो और पिंटू एक-दूसरे को 9वीं क्लास से प्यार करते हैं। कोमल ने कहा कि, उसकी शादी बिना किसी मर्जी से कराई है। कोमल की बात सुनने के बाद पुलिस ने फैसला किया और उसकी शादी प्रेमी पिंटू से करा दी।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत