शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर पति राज कुंद्रा ने पत्नी के लिए लिखा ये खास मेसेज, बताई क्या है जिंदगी में जगह

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2020

बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना 45वां जन्मदिन घर पर अफने पति और बच्चों के साथ सेलेब्रेट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी काफी लंबे समय से फिल्म में हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी फिटनेस की डीवा हैं। देश में जिस तरह के हालात हैं ऐसे में जन्मदिन को शिल्पा बाहर पार्टी करके नहीं मना रही हैं।  शिल्पा के इस खास दिन को शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने और भी स्पेशल बना दिया हैं। राज ने शिल्पा के जन्मदिन पर उनके लिए एक काफी स्पेशल पोस्ट लिखी हैं।

राज के इस पोस्ट से जाहिर होता हैं कि शिल्पा की उनकी जिंदगी में क्या अहमियत हैं। शिल्पा भी इससे पहले कई बार राज कुंद्रा की तारीफ कर चुकी हैं। आपको बता दें कि शिल्पा और राज दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिल्पा और राज के कई सारे फनी टिकटॉक वीडियो वायरल हो चुके हैं। शिल्पा के 45वे जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 

शिल्पा के जन्मदिन पर उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी एक पोस्ट साझा करके अपनी जिंदगी  में शिल्पा की अहमियत बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- बहनें एक पेड़ की टहनियां जैसी होती हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में उगती है, लेकिन उनकी नींव एक ही होती है।  वे आपको आपकी जिंदगी की खोई चीजों जैसी आपकी मुस्कान, आपकी उम्मीद, साहस ढूंढ़ने में मदद करती हैं। मुझे हमेशा मेरे मुश्क‍िल समय में भी सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। तुम मेरी एंकर, मेरा दिल...मेरी आत्मा हो। आई लव यू सो मच...मेरे पीछे हमेशा खड़ा रहने के लिए थैंक्यू मुनकी..और हां ये जान लो कि तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी का कोई मतलब नहीं है।'

प्रमुख खबरें

Shahrukh Khan Birthday: 2 नवंबर को जन्मे थे बॉलीवुड के रोमांस किंग, जानें आज का इतिहास

भारत के खिलाफ सबक सीखने में देरी से गंवाई T20 सीरीज, Tim Seifert ने बयां किया दर्द

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट