Lufthansa Airlines Bomb Threat| बम की धमकी के बाद हैदराबाद जा रहा लुफ्थांसा विमान फ्रैंकफर्ट लौटा

By रितिका कमठान | Jun 16, 2025

लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान को बम की धमकी मिली है। इस कारण अब हैदराबाद जा रहा विमान फिर से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर लौटा है। बम की धमकी के कारण विमान को लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिली, जिस वजह से विमान को यूटर्न लेना पड़ा।

एजेंसी ने हैदराबाद हवाई अड्डे अधिकारी ने विमान के वापस लौटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बम की धमकी उस समय मिली जब विमान अभी भी भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर था। ऐसे में विमान भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सका और अपने मूल स्थान पर वापस लौट गया। इस दौरान विमान का मार्ग बदला गया जिसे लेकर सवाल उठे, क्योंकि एयरलाइन ने लैंडिंग क्लीयरेंस की कमी का हवाला दिया, जबकि हवाईअड्डा अधिकारियों ने इस घटना के लिए बम की धमकी को जिम्मेदार ठहराया।

खतरे की प्रकृति या विमान के यात्रियों के बारे में कोई और विवरण तत्काल जारी नहीं किया गया। यह घटना 13 जून को एयर इंडिया के एक विमान से जुड़ी इसी तरह की घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है। थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई 379 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बम की धमकी के बाद द्वीप पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

जब धमकी मिली तो एयर इंडिया का विमान सुबह 9.30 बजे उड़ान भर चुका था, जिसके बाद हवाईअड्डा अधिकारियों ने तत्काल एहतियाती कार्रवाई की। अधिकारी दोनों घटनाओं की जांच कर रहे हैं, जिससे भारत आने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल