Tirupati के Pranadanam Trust को 1 करोड़ मिले, Hyderabad की कंपनियों ने दिया दान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

हैदराबाद की दो दवा कंपनियों ने तिरुपति मंदिर द्वारा संचालित चिकित्सा धर्मार्थ संस्था ‘श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट’ को 50-50 लाख रुपये का दान दिया है। हैदराबाद आधारित दवा कंपनी सीएचएपी के अध्यक्ष रामेश्वर राव और एक अन्य दवा कंपनी साई चांदना के निदेशक ने शनिवार को तिरुमला स्थित टीटीडी अध्यक्ष के शिविर कार्यालय में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी. आर. नायडू को दान की राशि के ‘डिमांड ड्राफ्ट’ सौंपे। मंदिर निकाय ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हैदराबाद आधारित दो दवा कंपनियों ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को 50-50 लाख रुपये का दान दिया है, जिससे कुल राशि एक करोड़ रुपये हो गई।’’ नवंबर 2001 में स्थापित इस ट्रस्ट का उद्देश्य हृदय, गुर्दे, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों को मुफ्त चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराना है।

प्रमुख खबरें

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान