बीएस-6 वाहन बाजार में उतारने की योजना पर काम कर रही हुंदै

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

उदयपुर। कार बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै मोटर्स की अगले साल की शुरुआत में ही भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन बाजार में उतारने की योजना है। इसमें डीजल से चलने वाले वाहन भी शामिल होंगे।कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. किम ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने बताया कि भारत स्टेज-6 (बीएस-6) मानक वाहनों को पेश करने के साथ-साथ कंपनी की योजना अगले साल मार्च के अंत तक भारत स्टेज-4 मानक वाहनों की बिक्री करते रहने की भी है। वह संभावित खरीदारों को कम कीमत पर इन वाहनों की पेशकश कर सकती है।

किम ने कहा, ‘‘इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत तक बीएस-6 वाहनों को पेश किए जाने का अनुमान है।’’ उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के स्तर पर कंपनी ने शोध एवं विकास से जुड़े अधिकतम काम निपटा लिए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएस-6 मॉडल के वाहनों को धीरे-धीरे ही बाजार में उतारा जाएगा। वर्तमान में हुंदै की बाजार में ग्रांड आई10 निओस ही बीएस-6 कार है, जिसे उसने हाल ही में पेश किया है। यह पेट्रोल से चलती है जबकि इस मॉडल की डीजल से चलने वाली कार अभी बीएस-4 मानक की ही है।

इसे भी पढ़ें: चीन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प

वहीं हुंदै की प्रतिद्वंदी कंपनी मारुति सुजुकी के सात पेट्रोल मॉडल बीएस-6 मानक के हैं। कंपनी के सभी मॉडलों को बीएस-6 मानक में उतारने के सवाल पर किम ने कहा, ‘‘हमारी योजना के मुताबिक, सभी उत्पाद को बीएस-6 मानक के अनुरूप उन्नत बनाया जाएगा। इसमें डीजल वाहन भी शामिल हैं।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह