हार्दिक के मन में आखिर क्या है ? इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर कर आलाकमान को दिया अल्टीमेटम ! बोले- मैं अभी कांग्रेस में हूं

By अनुराग गुप्ता | Apr 26, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है और इससे पहले कांग्रेस में मुश्किलों में घिरती जा रही है। अंर्तकलह के चलते पंजाब की सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस अब गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियां तैयार कर रही है। इसी बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि मैं अभी कांग्रेस में हूं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि मैं पार्टी छोड़ दूं। उनके इस बयान से मानों पार्टी के भीतर तहलका मच गया। 

हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट में अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि मैं अभी कांग्रेस में हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता कोई रास्ता जरूर निकालेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं। कुछ ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़ दें। वे मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं।

हार्दिक पटेल के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा की भी तारीफ की है। हालांकि यह भी कहा था कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होने वाला हूं। 

इसे भी पढ़ें: राम भक्त पटेल कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा झटका, बीजेपी करेगी 'हार्दिक' स्वागत? 

हमेशा मौजूद रहता है विकल्प

कुछ वक्त पहले हार्दिक पटेल ने कहा था कि हमारी चिंता प्रदेश की जनता को लेकर है। मेरी नाराजगी राहुल जी और प्रियंका जी से नहीं है। मेरी नाराजगी राज्य नेतृत्व से है। राज्य नेतृत्व ने ईमानदारी से जो हमारा उपयोग होना चाहिए वो आजतक नहीं किया। हमारे पास विकल्प हमेशा मौजूद रहता है, हमें हमारा भविष्य भी देखना है। मेरी उम्र मात्र 28 साल है। राज्य के लोग अगले 40 साल तक नेतृत्व करने का अवसर देंगे। मेरा मकसद साफ है कि गुजरात को किस दिशा में आगे ले जा सकूं।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान