कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा बोले, मुख्यमंत्री या पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री या प्रदेश पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ उनका कुछ भी व्यक्तिगत मामला नहीं है। बाजवा का यह बयान पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह तथा पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए गठित पार्टी की तीन सदस्यीय समिति द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिये समिति बनाए NHRC

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ भी नहीं कहा है जो व्यक्तिगत है, मेरी लड़ाई हमेशा मुद्दों पर रही है।’’ एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कल रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का फोन आया और मैंने उन्हें साफ कर दिया कि मैं किसी शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, न ही मुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष। मैं उम्मीदवार नहीं हूं।’’ बाजवा ने कहा, ‘‘पंजाब और पार्टी की बेहतरी के लिए पार्टी आलाकमान से मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें