मेरे मोदी की तारीफ की खबरों से व्यथित हो जाता हूं: शशि थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह उन खबरों से व्यथित हो जाते हैं जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हाल ही में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक टिप्पणी का समर्थन करने के बाद थरूर से कांग्रेस की केरल इकाई ने जवाब मांगा था। दरअसल, रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा संगठन मंत्री ने कसा तंज, कांग्रेस नेता जांच के घेरे में आते हैं तो लोकतंत्र ICU में पहुंच जाता

रमेश के बयान के समर्थन की गई अपनी टिप्पणी को याद करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि हमारा सिद्धांत यह समझने का होना चाहिए कि लोगों ने मोदी जी के लिए वोट क्यों किया। हमें 2014 में भी 19 फीसदी वोट मिला और 2019 में भी 19 फीसदी वोट मिला। मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 2014 में 31 फीसदी वोट मिला था, जबकि 2019 में 37 फीसदी वोट मिले।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन लोगों को फिर से अपनी ओर खींचना होगा जो किन्हीं कारणों से हमारे बजाय भाजपा को वोट करने लगे हैं। 

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार