'मैंने संसद में प्रेस की आजादी का उठाया मुद्दा', शशि थरूर बोले- पत्रकारों को अपना काम करने दें सरकार

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद में पत्रकारों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पत्रकारों को अपना काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। 2 कश्मीरी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, कश्मीर के पत्रकारों को आतंकवादियों के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए 2 कश्मीरी पत्रकारों में से एक फहद शाह साप्ताहिक ऑनलाइन पत्रिका 'द कश्मीरवाला' के संस्थापक संपादक हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Speech । शशि थरूर का तंज, अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे पीएम मोदी

लोकसभा में क्या बोले शशि थरूर ?

बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शशि थरूर ने शून्यकाल में कहा था कि पिछले दिनों कश्मीर से गिरफ्तार किए गए पत्रकार फहद शाह, सज्जाद गुल और 2020 से उत्तर प्रदेश में यूएपीए कानून के तहत हिरासत में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन की तत्काल रिहाई की जाए। उन्होंने प्रेस की आजादी को दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कश्मीर हो या उत्तर प्रदेश पत्रकारों को देश में कहीं भी गिरफ्तारी और उत्पीड़न के डर के बिना काम करने का स्वतंत्र माहौल मिलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार