मैं भोपाल से अच्छे से वाकिफ हूं, मुझसे बड़ा भोपाली कौन होगा - रजा मुराद

By सुयश भट्ट | Jan 15, 2022

भोपाल। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद को भोपाल के स्वच्छता अभियान ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया गया है। इस बात पर हैरत जताते हुए मुराद ने कहा कि उनसे बड़ा भोपाली कौन है।

इसे भी पढ़ें:महिला कांग्रेस ने जूते-चप्पल पहनकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, बीजेपी ने जताई आपत्ति

जिसके बाद शुक्रवार को रजा मुराद को इस पद से हटा दिया गया। इस मामले पर अब प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। पद से हटाये जाने के बाद रजा मुराद ने कहा कि वो भोपाल से अच्छी तरह से परिचित हैं। उनसे बड़ा भोपाली कौन है। उनके तमाम रिश्तेदार यहां के रहने वाले हैं उनकी स्कूली पढ़ाई भी भोपाल से हुई है।

उन्होंने कहा कि मुझसे बड़ा भोपाली कोई नहीं हो सकता, क्योंकि मेरी मां, पत्नी और परिवार के कई अन्य सदस्य भोपाल से हैं। मैंने अपनी स्कूली शिक्षा यहां के कैम्ब्रिज स्कूल से पूरी की है। मैं शहर, इसकी सड़कों, इसकी विशेष भाषा, चाय, पान, गुटखा से अच्छी तरह वाकिफ हूं। इसलिए यह आरोप कि मैं शहर की संस्कृति को नहीं जानता, इसका कोई आधार नहीं है।

इसे भी पढ़ें:शिवराज सरकार का अजीब आदेश, सुबह- दोपहर अभिभावक और छात्र बजाएंगे थाली 

उन्होंने मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वो मुझे साबित करने का मौका ही नहीं देंगे तो वो कैसे निर्णय ले सकते हैं कि मैंने कुछ नहीं किया है। रजा मुराद को पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुराद को ब्रांड एंबेसडर की सूची से हटाया जाना संघी सोच का नतीजा है।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!