एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के सेट पर बनाई थी शादी की योजना: सोनम कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने आनंद आहूजा से शादी करने की योजना बनाई थी। इस फिल्म में उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी हैं। पिता-पुत्री की जोड़ी ने पहली बार इस फिल्म में एकसाथ अभिनय किया है। सोनम ने सोमवार को फिल्म से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान मेरी शादी की योजना बनाई जा रही थी। इस वजह से अलग से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ क्योंकि हमने अपनी शादी की योजना शूटिंग के बीच सेट पर ही बना ली।

उन्होंने कहा कि एक तरह से यह ईश्वरीय वरदान की तरह था कि हमने शादी से ठीक पहले यह फिल्म एक साथ की, अन्यथा मुझे नहीं पता था कि हमें एक-दूसरे से मिलने के लिए समय कैसे निकालना है। चार साल तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद 8 मई, 2018 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गये। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करने को लेकर बेहद नर्वस थीं। सोनम ने कहा, ‘फिल्म सेट पर हमारा रिश्ता बहुत ही पेशेवर था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं पहले दिन बहुत डरी हुई थी। मैं बहुत घबरायी हुयी थी, उससे पिछली रात को सो नहीं पायी थी, बहुत तनाव में थी।’

इसे भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी मामले पर लोगों को तथ्यों की जानकारी का अभाव

उन्होंने कहा कि बड़े होने के बाद कुछ लोगों में जिज्ञासा खत्म हो जाती है। लेकिन मेरे पिताजी में अब भी उत्सुकता बरकरार हैं। वह अब भी कुछ सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जब आप उत्सुक होते हैं, तो आपको हमेशा लगता है कि आप एक छात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक ऐसा गुण है जिसकी मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे यह सीख पाऊँ। लगातार सीखते रहना, प्रश्न पूछना, बेहतर बनना और कभी यह नहीं सोचना कि मैंने पर्याप्त काम कर लिया है। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और जूही चावला भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म एक फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti