सिद्धू के इस्तीफे के बाद बोले कैप्टन, मैंने कहा था... वो सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं

By अनुराग गुप्ता | Sep 28, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान तेज हो गया है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। वहीं, सिद्धू के इस्तीफे के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान सामने आया। 

कैप्टन अमरिंदर ट्वीट किया कि मैं कहा था कि वो अच्छा आदमी नहीं है और पंजाब के सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के चलते कैप्टन अमरिंदर अपमानित महसूस कर रहे थे। हालांकि कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने सिद्धू के चलते इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि अपमानित महसूस करते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमरिंदर, दिल्ली में आज होगी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात 

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर, नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने तीन सदस्यीय समिति के समक्ष पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वो सिद्धू को न तो प्रदेश अध्यक्ष पद और न ही उपमुख्यमंत्री पद देने के लिए तैयार हैं। हालांकि हालात ऐसे बने कि सिद्धू की ताजपोशी हो गई और कैप्टन अमरिंदर को पद से इस्तीफा देना पड़ा और सिद्धू के करीबी चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट