मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछले साल राकांपा में अपनी बगावत के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उस वक्त उन्होंने हद पार की थी लेकिन वह वापस आ गए और अब वह यहां अडिग हैं। पिछले वर्ष नवंबर में अजित ने तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ हाथ मिलाया था उप मुख्यमंत्री बने थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: समयपूर्व खत्म होगा महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र

अजित के इस कदम से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि सभी राजनीतिक दल हैरान रह गए थे। बहरहाल, यह सरकार महज 80 घंटे टिकी। वह वापस राकांपा लौट गए और शिवसेना नीत सरकार में मंत्री बने। अजित ने अतीत की बातों को याद करते हुए विधानसभा में कहा,‘‘जो भी मैंने किया खुले आम किया। मैंने सीमा लांघी और वापस आ गया। अब मैं यहां पूरी तरह से अडिग हूं।’’ पवार ने विधानसभा में बजटीय मांगों पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

प्रमुख खबरें

Himachal में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, Peterhoff विवाद पर बोले CM Sukhu

Kurung Kumey Fire: 20 घर जलकर हुए खाक और 4 की मौत, Arunachal में राहत कार्य की मांग

MP के दाही और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन, Birsa Munda जयंती पर BJP चलाएगी सफाई अभियान

Chhath Puja: Lucknow में Gomti River के 110 घाट तैयार, सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम