मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी बोले, मैं नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी को सेंगोल सौपूंगा

By अभिनय आकाश | May 25, 2023

बड़ा, शानदार और भविष्य के लिए भारत के लोगों के लिए तैयार संसद भवन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 28 मई को किया जाएगा। जिस दिन नए संसद भवन को देश को समर्पित किया जाएगा उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के अधीनम से आए हुए इस सेंगोल को स्वीकार करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इसे स्थापित करेंगे। सेंगोल चांदी से बना है। इस पर सोने की परत चढ़ी है। इसके शीर्ष पर नंदी विराजमान हैं जोकि न्याय का प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें: पंडित नेहरू की गलतियों को सुधारने की इच्छाशक्ति और साहस सिर्फ मोदी ने ही दिखाया

थिरुववदुथुराई अधीनम मठ के कम से कम 31 सदस्य दो जत्थों में चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 28 मई को होने वाले समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर ने उन्हें सम्मानित करेंगे। वह चेन्नै के मशहूर वुम्मुदी बंगारू जूलर्स के सदस्यों से भी मिलेंगे, जिन्होंने 1947 में चार हफ्ते से भी कम समय में राजदंड तैयार किया था।

प्रमुख खबरें

Lovlina Borgohain ने Asian Games में जीता स्वर्ण, फाइनल में चीन की बाओ को 5-0 से हराया

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख