अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो पंत को चौथे नंबर पर खिलाता: पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

मैनचेस्टर। पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने की सलाह दी क्योंकि यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों से भली भांति वाफिक है। इक्कीस साल के पंत को चोटिल शिखर धवन की जगह भारतीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह अभी तक एक भी मैच में नहीं खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: अच्छी शुरुआत के बाद मैच में बड़े स्कोर नही बनाने से निराश है लोकेश राहुल

श्रीकांत ने आईसीसी को लिखे अपने कालम में कहा कि अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो मुझे लगता है कि मैं ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने के बारे में विचार करता। ’’उन्होंने कहा, ‘‘वे उसे यहां ले आये हैं, वह खेलने के लिये तैयार है और सबसे अहम बात यह है कि वह पहले भी इंग्लैंड में खेल चुका है इसलिये परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ है। 

इसे भी पढ़ें: धीमी बल्लेबाजी के बावजूद धोनी भाई ने शानदार पारी खेली: बुमराह

भारतीय टीम इसी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी और अब टीम को रविवार को मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है। 1983 विश्व कप टीम के विजेता ने कहा कि पंत को खिलाने की यह आदर्श स्थिति है। उन्होंने कहा कि पिछली गर्मियों में यहां टेस्ट श्रृंखला में उसने टीम में शामिल किये जाने के बाद प्रभावित किया था और अब अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है तो उसे उस टीम के खिलाफ शामिल करने का यह अच्छा समय है जिसके खिलाफ वह खेल चुका है। श्रीकांत ने कहा कि मध्यक्रम में विजय शंकर और केदार जाधव अभी तक प्रभावित नहीं कर पाये हैं। मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि उन्हें थोड़े निखार की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह