आर्थिक उपायों पर IAS अधिकारियों और विशेषज्ञों की समिति करेगी काम: प्रमोद सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

पणजी। गोवा के मुख्यमंभी प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार समिति द्वारा दिये गए सुझावों और मितव्ययता के उपाय बताने के लिये प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विशेषज्ञ होंगे जिसे मंगलवार को अधिसूचित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों के साथ मिलकर एक आर्थिक पुनरुद्धार समिति गठित की थी जिसने इस महीने के शुरू में अपनी रिपोर्ट दी थी। सावंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले ही मितव्ययता के कुछ कदम उठाने का फैसला कर लिया है जो अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का एक प्रयास है।

इससे पहले सावंत ने दावा किया था कि राज्य में कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान कर संचय में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है। तटीय राज्य के लिये आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन उद्योग महामारी शुरू होने के बाद से ही ठप पड़ा है जबकि खनन गतिविधियां भी दो साल से बंद हैं। महामारी के बीच गोवा उन अग्रणी राज्यों में से एक था जिन्होंने उद्योगों को काम करने की इजाजत दी।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे