WTC मैचों के लिये अंक बांटने पर विचार कर रहा है ICC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

दुबई। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र को पूरा करने और जून में कार्यक्रम के अनुसार फाइनल की मेजबानी करने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उन सभी डब्ल्यूटीसी द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिये अंक बांटने पर विचार कर रहा है जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने होने वाली क्रिकेट समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। वेबसाइट के अनुसार इसमें एक विकल्प अंक बांटना है तो दूसरा अनुकूल विकल्प सिर्फ उन्हीं मैचों के अंकों पर विचार करने का हो सकता है जो मार्च 2021 के अंत तक खेले जायेंगे। अंक तालिका में अंतिम स्थान मार्च तक के इन मैचों के आधार पर तय हो सकता है जिसके लिये टीमों द्वारा खेले गये मैचों में मिली जीत के अंकों के प्रतिशत के आधार पर गणना की जा सकती है। अभी तक प्रत्येक श्रृंखला 120 अंक की होती है और मैचों की संख्या (दो, तीन, चार या पांच) के आधार पर अंक बांट दिये जाते हैं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये विजेता टीम को प्रत्येक मैच से 60 अंक मिलते हैं जबकि ड्रा से 30 अंक।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार