ICC महिला एकदिवसीय रैंकिंग: पूनम राउत ने टॉप-20 बल्लेबाजों में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की पूनम राउत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एकदिवसीय रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गयी हैं। श्रृंखला के पिछले तीन मैचों में नाबाद 62, 77 और नाबाद 104 रन की पारियां खेलने वाली राउत आठ स्थानों के सुधार के साथ 18वें पायदान पर पहुंच गयी हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सातवें स्थान के साथ रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं जबकि कप्तान मिताली राज नौवें स्थान पर हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम