By Kusum | Sep 28, 2023
पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी हैदराबाद पहुंची। जहां एयरपोर्ट पर भारतीय फैंस द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम भी किए गए और उन्हें सुरक्षित बस तक पहुंचाया गया।
बता दें कि, हैदराबाद एयरपोर्ट पर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के फैंस उनका नाम लेकर चिल्लाते नजर आए। फैंस पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम लेकर नारे लगा रहे थे। बाबर आजम अपने इस स्वागत से अभिभूत हो गए जिसके बाद उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने फैंस की ओर हाथ हिलाकर और मुस्कुराहट ले फैंस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई फैंस 'बाबर भाई' कहकर चिल्ला रहे थे।