आजम माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: लोजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शनिवार को कहा कि रमा देवी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के विरुद्ध लोकसभा की ओर से अभी तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। लोजपा ने मांग की है कि यदि वह (आजम) माफी नहीं मांगते तो लोकसभाध्यक्ष को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सभी महिलाओं से माफी मांगे आजम खान: मायावती

लोजपा सांसद वीणा देवी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि सदन में खां की टिप्पणी की ‘‘अनदेखी नहीं की जा सकती और यह अत्यंत निंदनीय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आजम खां के खिलाफ अभी तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। लोकसभाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।’’

इसे भी पढ़ें: रामपुर की छुरी से भी ज्यादा तेज है आजम खान की जुबान

लोकसभा सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए शुक्रवार को मांग की थी कि खां के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो कि नजीर बने। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने खां की पार्टी को सूचित किया है कि उन्हें माफी मांगनी होगी नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि