बीजेपी ने मुर्मू के नाम की घोषणा से पहले सुझाव मांगा होता तो हम कर सकते थे विचार, ममता के बयान पर बीजेपी ने पूछा- यशवंत सिन्हा को छोड़ देंगी?

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2022

पश्चिम वंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्ष के साथ चर्चा की होती तो विपक्षी दल उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मुर्मू के पास 18 जुलाई होने वाले राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बेहतर संभावना है। क्योंकि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए की स्थिति मजबूत हुई है। अगर बीजेपी ने मुर्मू के नाम की घोषणा करने से पहले हमारा सुझाव मांगा होता, तो हम भी व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर सकते थे। बता दें कि कांग्रेस और तृणमूल सहित गैर-बीजेपी दलों ने यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। 

इसे भी पढ़ें: 18 साल बाद हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, तेलंगाना में पैठ बढ़ाने पर नजर

अकाली दल का मिला समर्थन

भाजपा के पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा। शिअद ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था, जिन्हें वापस लिया जा चुका है। शिअद अध्यक्ष ने यहां एक अतिथि गृह में पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों बलविंदर सिंह भुंडूर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और चरणजीत सिंह अटवाल के साथ द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें शिअद के समर्थन की पेशकश की।  

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal