BJP सत्ता में आती है, तो बुलडोजर चलाकर सब कुछ तबाह कर देगी, पुरुलिया में बोलीं ममता

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2026

ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके सभी अधिकार और शक्तियां छीन ली गई हैं। मैं चुनी हुई मुख्यमंत्री हूं, लेकिन उन्होंने मेरी सारी शक्तियां छीन ली हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगढ़ में राम नवमी के दिन हुई हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा, “मुझे दोष मत दीजिए। मेरे सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। सभी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। भाजपा के लोगों को यहां भेजा गया है। लेकिन वे नहीं जानते कि जीत हमारी ही होगी। रघुनाथगंज में दंगे भड़काए गए। उन्हें शर्म आनी चाहिए। इन (अधिकारियों) का तबादला यहां इसलिए किया गया है ताकि वे दंगे भड़का सकें। रघुनाथगंज में दुकानों में तोड़फोड़ की गई... किसी के घर में तोड़फोड़ करने का अधिकार आपको किसने दिया? रघुनाथगंज में दंगे भड़काने का अधिकार आपको किसने दिया? इन सबका हिसाब देना होगा।

इसे भी पढ़ें: RG Kar की पीड़िता की मां को BJP ने दिया टिकट, Ram Navami पर West Bengal में जमकर हुई राजनीति

मुर्शिदाबाद में राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें कई स्थानों से पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। यह घटना रघुनाथगंज के मैकेन्ज़ी पार्क की ओर बढ़ रहे एक विशाल जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद झड़प में तब्दील हो गई। बनर्जी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो वे बुलडोजर का इस्तेमाल करेंगे और सबको बाहर निकाल देंगे। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआऱ तुम्हारे लिए मौत की घंटी साबित होगा। पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना 4 मई को होगी। 

प्रमुख खबरें

छात्र आंदोलन पर विस्तृत चर्चा को तैयार सरकार, Amit Shah देंगे हर सवाल का जवाब

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें