अगर हिम्मत है तो पश्चिम बंगाल में NRC और CAA लागू करें... ममता बनर्जी को गिरिराज सिंह की चुनौती

By अंकित सिंह | Jan 03, 2025

बीएसएफ को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाना चाहती हैं, इसीलिए सीमा पर देश की रक्षा करने वाली बीएसएफ को गाली दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है और उनकी संख्या पश्चिम बंगाल के मुसलमानों से भी ज्यादा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें थोड़ी हिम्मत है तो वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी और सीएए लागू करें। 

इसे भी पढ़ें: Gadkari ने बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के वास्ते ममता से हस्तक्षेप की मांग की

ममता ने दावा किया कि लोग बीएसएफ इस्लामपुर से, सीताई से, चोपड़ा से प्रवेश कर रहे हैं, हमारे पास खबर है। केंद्र पर आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि आप विरोध क्यों नहीं कर रहे?  सीमा बीएसएफ के हाथ में है। अगर कोई सोचता है कि वे बंगाल में घुसपैठ कर रहे हैं और तृणमूल को बदनाम कर रहे हैं, तो उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस ये काम नहीं करती है।  उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीएसएफ के गलत कामों का समर्थन कर तृणमूल को गाली न दें।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने 6 सीटें निर्विरोध जीतीं, 11 सीटों पर कल मतदान होगा

बंगाल में Suvendu Adhikari का मास्टरस्ट्रोक, Gorkha युवाओं के लिए EFR में 1000 भर्तियां

Modi-Trump meet: मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं... G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?