शिवमोगा तनाव पर बोले भाजपा नेता ईश्वरप्पा, हिंदू समाज जाग गया तो नहीं टिकेंगी ऐसी गतिविधियां

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा में वीर सावरकर और टीपू सुल्तान के बैनर को लेकर तनाव पैदा हो गया और दो समुदायों के बीच भीषण झड़प भी हुई। बाद में 20 साल के प्रेम सिंह नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। तनाव बढ़ता देख प्रशासन इलाके में धारा 144 लगा दी गई। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता केएस ईश्वरप्पा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हिंदू समाज का जाग गया तो ऐसी गतिविधियां नहीं टिकेंगी।

एडीजीपी कानून और व्यवस्था आलोक कुमार ने बताया कि 4 आरोपियों की पहचान की गई है और 2 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है, 2 अन्य की तलाश की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला प्रशासन ने भद्रावती और शिवमोगा शहरों के स्कूलों तथा कॉलेजों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के विधि मंत्री की फोन बातचीत सामने आने के बाद सहयोगी मंत्री ने इस्तीफे की सलाह दी 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उनका एक दल मोहम्मद जबी उर्फ चर्बी को हिरासत में लेने के लिए पहुंचा तो उसने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने प्रयास किया। विनोबा नगर पुलिस थान के उपनिरीक्षक मंजूनाथ एस कूकी ने आत्मरक्षा में उसके दाएं पैर में गोली मार दी।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध