अगर मेरी पत्नी ISI एजेंट, तो मैं रॉ एजेंट हूं, BJP पर भड़के गौरव गोगोई

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार किया, जिन्होंने कांग्रेस नेता की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। गौरव गोगोई ने उनके आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि अगर उनकी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो वह रॉ (भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी) एजेंट हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति, वित्तमंत्री पर गांधी परिवार की टिप्पणी संविधान का अपमान: Samrat Choudhary

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के बारे में बात करते हुए, गोगोई ने कहा कि उन्हें अपनी कुर्सी खोने का डर है और असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की स्थिति कमजोर है, जो अभी एक साल दूर है। गोगोई ने कहा, ''अपनी कुर्सी खोने के डर से वह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ बदनामी का अभियान चलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं...विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है लेकिन ऐसा लगता है कि बीजेपी की स्थिति कमजोर है और लोगों का पार्टी पर से भरोसा उठ रहा है, जिसके कारण उसने मुझ पर यह हमला किया है।''

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प