PM मोदी पर डिंपल यादव का पलटवार, बोलीं- शंका होने पर बोलने का अधिकार नहीं है क्या ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में पांचवें चरण के लिए अयोध्या से अमेठी तक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कुछ शंका है तो क्या उसे बोलने का अधिकार नहीं है ? 

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को प्रयागराज में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा किया था। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा था कि मुझे किसी ने बताया कि पाचवें या छठवें चरण के मतदान खत्म होंगे, उसके बाद यह ईवीएम को गाली देना शुरू करेंगे। लेकिन इस बार इन्होंने चौथे चरण में ही ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया है। जब ईवीएम को गाली देने का काम शुरू हो जाए तो समझ लें कि इनका खेल खत्म हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी के तंज पर डिंपल यादव ने कहा कि अगर किसी को कुछ शंका है तो क्या उसे बोलने का अधिकार नहीं है ? यह लोकतंत्र है और अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ कोई समस्या है, तो उन्हें यह कहने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में उतरीं जया बच्चन, भाजपा पर कसा तंज, कहा- ये झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते

वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि समय बदल रहा है। लोगों को देखो, उनका उत्साह- आप माहौल के बारे में बता पाएंगे... वे महिला सुरक्षा के बारे में बात करते हैं लेकिन झूठ के अलावा कुछ नहीं जानते... आप पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के बारे में जानते हैं, यह कहने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल