यदि हिंदू हिंदू बने रहना चाहते हैं, तो भारत को अखंड बनाया जाना चाहिए: आरएसएस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

ग्वालियर (मप्र)| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि ‘‘हिंदुस्तान’’ एक हिंदू राष्ट्र है जिसका उद्गम हिंदुत्व था तथा हिंदू एवं भारत अविभाज्य हैं।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने 36 बाघों की मौत संबंधी याचिका पर केन्द्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत को अपनी पहचान बनाये रखनी है तो उसे हिंदू बने रहना होगा तथा हिंदू यदि हिंदू बने रहना चाहते हैं तो भारत को ‘अखंड’ बनना ही होगा।

संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘इतिहास गवाह है कि जब भी हिंदू ‘भाव’ (पहचान) को भूले, देश के सामने संकट खड़ा हो गया और वह टूट गया लेकिन अब (हिंदू का) पुनरूत्थान हो रहा है तथा भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक रूप से बढ़ रही है। दुनिया भारत को निहार रही है और उसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि भारत को भारत बने रहना है तो उसे हिंदू बने रहना होगा और यदि हिंदू हिंदू बने रहना चाहते है तो भारत को अखंड होना ही होगा। यह हिंदुस्तान है जहां हिंदू रह रहे हैं और अपनी परंपराओं का पालन कर रहे हैं। जिस किसी बात को हिंदू कहा जाता है, उसका विकास इसी भूमि में हुआ।’’ भागवत ने कहा कि हिंदुओं के बिना भारत नहीं है और भारत के बिना हिंदु नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बना क्योंकि हम उस भाव (पहचान) को भूल गये कि हम हिंदू हैं। और इसे मुसलमान भी भूल गये। ब्रिटिश ने हिंदुत्व की पहचान को तोड़ दिया तथा एवं धर्म के आधार पर बांट दिया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिकारियों ने करंट लगाकर बाघिन का किया शिकार

प्रमुख खबरें

CEC के खिलाफ महाभियोग पर संसद सत्र बुलाएं, MP Pappu Yadav ने केंद्र से की मांग

Glenn Phillips के शतक से New Zealand ने भारत के खिलाफ 259 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया

हार और जीत भाषणों से तय नहीं होती, अमित शाह के बयान पर अखिलेश का पलटवार, जीते हुए MLC के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानें क्या कहा?

Market की मिलावटी मिठाइयों की चिंता छोड़ें, Diwali पर घर में बनाएं 4 स्वादिष्ट Sweets