सर्दियों में बार-बार एक्ने-पिंपल कर रहे हैं परेशान तो ऐसे पाएं छुटकारा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 27, 2024

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। ऑयली स्किन और ड्राई स्किन वालों को एक्ने की समस्या झेलने पड़ती है। जिस कारण से सीबम का प्रोडक्शन हो सकता है। विंटर में बाहरी हवा की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। जिससे ऑयली स्किन और ड्राई स्किन वालों की भी एक्ने की समस्या बढ जाती है। जानें एक्न-पिंपल्स कैसे पाएं छुटकारा

स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए मॉइश्चराइज करना जरुरी होता है। सर्दियों में हीटर, ब्लोअर में रहने, गर्म पानी से मुंह धोने की वजह से स्किन का हाइड्रेशन खत्म होने लगता है। स्किन को ड्राईनेस से जरुर बचाएं।

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप भी सर्दियों में बार-बार एक्ने निकल रहे हैं, तो आप रात को एलोवेरा जेल लगाकर सो सकते है। यह ऑयल को कंट्रोल करता है और एक्ने से राहत देता है बल्कि स्किन की जलन को भी दूर करता है साथ ही हाइड्रेशन भी देता है।

पिंपल पर लगाएं ये फेस पैक

जिन लोगों को पिंपल और एक्ने की समस्या रहती है वो लोग इस पैक को जरुर लगाएं। इसे बनाने के लिए दालचीनी पाउडर एक चम्मच लेकर उसमें मेथी का पाउडर मिला लीजिए। इसके साथ ही नींबू के रस की कुछ बूंद मिलाकर गाढ़ा चिपचिपा सा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल पर लगाएं और इसे लगे रहने दें। इसे आप 2-3 घंटे तक लगे रहने दे या फिर रातभर छोड़ दीजिए, अगले सुबह चेहरे को धो ले। पिंपल खत्म करने में ये फेस पैके मदद करेगा।

ओट्स का फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए ओट्स का पाउडर, शहद और दही को बराबर हिस्सों लेकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे पिंपल की समस्या दूर होती है और जलन में राहत होती है।

प्रमुख खबरें

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा