हिम्मत है तो सावरकर को भारत रत्न दीजिए, हम समर्थन करेंगे: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

नयी दिल्ली। शिवसेना ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से कहा कि ‘हिम्मत है तो वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए’ और वह इसका समर्थन करेगी। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना नेता विनायक राउत ने उस वक्त यह टिप्पणी की जब सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने उन्हें सावरकर का उल्लेख करने के लिए कहा।

भाजपा के कुछ सदस्यों की टोकाटोकी के बीच राउत ने कहा, ‘‘हिम्मत है तो आप सावरकर को भारत रत्न दीजिए। हम समर्थन करेंगे।’’ राउत ने कहा कि सिर्फ घोषणा से देश शक्तिशाली नहीं बनेगा, बल्कि इसके लिए घोषणाओं पर ज्यादा अमल करना होगा। राउत ने कहा कि एनआरसी देश को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा है, जबकि देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई और महिला सुरक्षा बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि एनआरसी लाई गई तो देश में 35 करोड़ लोगों को डिटेंशन सेंटर में भेजना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की: आव्हाड

चर्चा में भाग लेते हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मिथुन रेड्डी ने कहा कि एनआरसी की कोई जरूरत नहीं है और सीएए का जो लोग विरोध कर रहे हैं सरकार को उनकी सुननी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को एनपीआर में शामिल कुछ अतिरिक्त प्रश्नों को हटा दिया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Iran के साथ जारी सैन्य टकराव को JD Vance ने ‘युद्ध’ मानने से किया इनकार

FBI ने Manjit Singh Bedi को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, $150,000 इनाम घोषित

आसमान में भारत की आंख तैनात! GSLV-F17 मिशन हुआ सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और धाकड़ मिशन होंगे लॉन्च!

ISRO ने GSLV से देश का पहला भू-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 किया लॉन्च