पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए IIFA 20वें का आयोजन नेपाल में किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

काठमांडू। भारत के 20वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (आइफा) अवार्ड का आयोजन अगस्त में नेपाल में किया जाएगा, जिससे खराब स्थिति में चल रहे नेपाल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है। रविवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

दरअसल 2015 में आए भयानक भूकंप के बाद इस देश का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी दीपक राज जोशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नेपाल के मंत्रिमंडल ने अगस्त में आइफा को आयोजित कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसके लिए जरूरी बजट जारी करने पर भी सहमति जता दी। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav