आईआईएमसी में होगा 'योद्धा पत्रकार : पुण्य स्मरण' कार्यक्रम का आयोजन

By दिनेश शुक्ल | Dec 23, 2020

नई दिल्ली। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार, 24 दिसंबर,2020 को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में 'योद्धा पत्रकार : पुण्य स्मरण' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में  पद्यश्री से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष राम बहादुर राय और अटल बिहारी वाजपेयी के तत्कालीन मीडिया सलाहाकार अशोक टंडन शामिल होंगे।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग सीहोर में होगा

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का दो ऐसे पत्रकारों राष्ट्रनायकों के व्यक्तित्व से परिचय करवाना है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। कार्यक्रम का आयोजन सायं 4 बजे से गूगल मीट के माध्यम से किया जाएगा एवं इसका सीधा प्रसारण आईआईएमसी के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर भी होगा।  

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित