By रेनू तिवारी | Sep 04, 2023
21 वर्षीय एक छात्र, जिसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई, ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में अपने छात्रावास के कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब पुलिस को घटना की जानकारी देने के लिए कॉल आई। मौके पर पहुंची पुलिस को हॉस्टल का कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर छात्र फंदे से लटका हुआ मिला।
हालांकि पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाने का कारण शैक्षणिक तनाव बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।