दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में चाकू से गोदी गयी 25 साल के युवक की लाश मिली, इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक 25 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी सलमान के रूप में की गई।
दिल्ली के यमुना पार इलाके के हर्ष विहार में एक 25 साल के लड़के की लाश मिली। लड़के के शरीर को चाकूओ से गोदा गया था। लड़का को किसी ने बेहद पुरी तरह से माना था। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश देखकर किसी स्थानिय व्यक्ति ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची।
इसे भी पढ़ें: 21,000 का नहीं मिला रक्षा बंधन पर शगुन, तो ननदों ने भाभी की कर दी जमकर पिटाई, गंभीर हालत में महिला AIIMS में भर्ती
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक 25 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी सलमान के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह 7 बजे के आसपास सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंडोली श्मशान घाट के पास पड़ा हुआ है और उसके पेट पर चाकू से कई वार किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Mumbai में Auto Union ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू की खास मुहीम 'Touch me not', अब बदसलूकी करने वालों की खैर नहीं
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शख्स को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन और बटुआ गायब था। सलमान ज्योति नगर के पास पानी का ठेला लगाता था। पुलिस ने कहा कि उसने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अपनी मां से बात की और उसके बाद से उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
अन्य न्यूज़












