मथुरा में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद तीन अपराधी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने शनिवार रात को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जंगल में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारीदी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश घायल हो गया तथा उसे एवं उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया। छापे में पुलिस को एक दर्जन बने तथा अधनिर्मित तमंचे एवं कारतूस बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि जैंत थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा के जंगल में कुछ लोग चोरी-छिपे अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा